चरथावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गेहूं के खेत में चल रहे जुए का भंडाफोड़, तीन जुआरी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार द्वारा चलाए जा रहे अवैध जुआ व अपराध विरोधी अभियान के अंतर्गत चरथावल पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गेहूं के खेत में छापेमारी करते हुए तीन जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया के निर्देशन में दधेडू चौकी इंचार्ज पुष्पेंद्र सिंह ने ग्राम निर्धना क्षेत्र में छापेमारी करते हुए सरताज पुत्र जमील, इनाम पुत्र गफूर तथा गुलशेर पुत्र शकूर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उक्त लोग गेंहू के खेत में ताश के पत्तों पर दांव लगाने में व्यस्त थे।
पुलिस ने मौके से फड़, एक ताश की गड्डी एवं 3180 रुपये की नकदी भी बरामद की है। वहीं तलाशी के दौरान 270 रुपये अतिरिक्त बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा य़ह गुट काफी समय से जुआ खेलने मे सक्रीय था पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध जुआ व अन्य अपराधों पर सख्ती से अभियान जारी रहेगा।


