दधेडू क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का फाइनल सम्पन्न, रामपुर ने बागोवाली को हरा कर जीता खिताब

असलम त्यागी 

रोमांचक मुकाबले के दौरान भारी भीड़ रही मौजूद ,भीड़ को संभालने में आयोजकों के छूटे पसीने

भारी भीड़ देख कर विपक्षी खेमे में छाया मातम, विपक्षी खेमे के कुछ लोग नजर आए बदहवास

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हाजी आलमगीर ओर मुस्तकीम प्रधान का दर्शकों ओर आयोजकों ने किया भव्य स्वागत

मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र के ग्राम पंचायत दधेडू में दधेडू क्रिकेट क्लब के सौजन्य से संचालित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ फाइनल में रामपुर तथा बागोवाली की टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली।

बागोवाली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 15 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर रामपुर को 155 रन का लक्ष्य दिया। 155 रन के बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी रामपुर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर 156 रन पूरे किए और बागोवाली को पराजित कर ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।

मुकाबले के दौरान दर्शकों में देखने को मिला खासा उत्साह

रनों के उतार-चढ़ाव और बल्लेबाजों के आक्रामक खेल ने मैच को अंतिम ओवरों तक रोमांचक बनाए रखा, जिसके चलते मैदान तालियों और शोरगुल से गूंजता रहा

मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि हाजी आलमगीर (बिस्मिल्लाह टूर एंड ट्रैवल्स),भावी प्रत्याशी ग्राम प्रधान पद, ग्राम दधेडू खुर्द ,मुस्तकीम अहमद (पूर्व ग्राम प्रधान) रहे ओर इनके साथ ही मुहम्मद आमिर इकबाल, (भावी प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर-9) शहजाद प्रधान , हसीब राशिद , सोनू वामिश ,मुबिन , सफ़दर , महसूफ़ ,महबूब , ज़की , आमिर शमीम,नोमान इमरान , इंतसार , इस्तखार , मोहसिन , उवेश नसीम , सूफियान , कमर हयात , सोनू भूरा , साबिर बीडीसी, नौशाद , सुलेमान , शाहबाज (कोहली) ,साकिर ,अनस अरशद , नावेद शमीम , इख़्वत कामिल , व सब साथी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग व दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही।

मुख्य अतिथि ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया और उनके बेहतर भविष्य की कामना की। हाजी आलमगीर ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजन न केवल युवाओं को आगे बढ़ने का मंच देते हैं, बल्कि आपसी सद्भाव और भाईचारा भी मजबूत करते हैं। मैच के दौरान भारी भीड़ की मौजूदगी से मैच ऐतिहासिक बन गया, जहां इस मैच से युवाओं में खेल भावना जागृत हुई वहीं विपक्षी खेमे में उदासी भरा माहौल छाया रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *