एसएसपी संजय वर्मा ने बदले कई चौकी इंचार्ज, मुजफ्फरनगर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
अनुज त्यागी
मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई चौकी प्रभारियों के तबादले किए हैं। जारी तबादला सूची के अनुसार विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात उप निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची के मुताबिक बलवा चौकी प्रभारी पंकज शर्मा को बेगराजपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है। रामपुर तिराहा चौकी प्रभारी दीपक को रुड़की चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि रुड़की चौकी प्रभारी गणेश शर्मा को गांधीनगर चौकी, थाना नई मंडी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
चरथावल थाना क्षेत्र की हिंडन चौकी के प्रभारी गोविंद चौधरी को अब रामपुर तिराहा चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं, पूर्व चौकी प्रभारी कुटेसरा एवं वर्तमान चौकी प्रभारी भैंसी अमित कुमार को बागोवाली चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सब इंस्पेक्टर तूफान सिंह को हिंडन चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके अतिरिक्त थाना पुरकाजी से सब इंस्पेक्टर कौशलेंद्र प्रताप सिंह को लालू खेड़ी चौकी प्रभारी बनाया गया है। बेगराजपुर चौकी प्रभारी रहे किशन सिंह को पद से हटाकर थाना मंसूरपुर भेजा गया है, जबकि लालूखेड़ी चौकी प्रभारी कामिल चौधरी को मीरापुर थाना स्थानांतरित किया गया है।
वहीं, बागोवाली चौकी प्रभारी रुपेश कुमार को सठेड़ी चौकी प्रभारी, थाना रतनपुरी बनाया गया है। इसी क्रम में थाना भोपा से आनंद कुमार को कुटबा चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक पिंटू को मोरना चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।
एसएसपी संजय वर्मा द्वारा किए गए इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को जिले में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।



