निरधना में निःशुल्क नेत्र शिविर, मोतियाबिंद मरीजों के फ्री ऑपरेशन हेतु जांच व लगभग 100 आयुष्मान कार्ड बनाए
असलम त्यागी
मुजफ्फरनगर जनपद के विकास खण्ड चरथावल क्षेत्र के ग्राम पंचायत निरधना में आज मंगलवार, 13 जनवरी 2026 को चौधरी नासिर त्यागी के आवास पर विजन आई क्लीनिक व वार्ड नं. 12 के भावी प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य अहताशाम राणा कुल्हेड़ी के सहयोग से निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुँचकर अपनी आँखों की जांच कराई।
चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों के लिए मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया। वहीं मोतियाबिंद से प्रभावित मरीजों का चयन कर उनका फ्री ऑपरेशन कराए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई। उपचार के दौरान सफेद मोतिया, कमजोर दृष्टि, कालामोति, चश्मे के नंबर बढ़ने एवं अन्य नेत्र संबंधी समस्याओं की जांच भी की गई।
स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के साथ ही शिविर में लगभग 100 आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए, जिससे ग्रामीणों को सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ रही आँखों की समस्याओं को देखते हुए यह शिविर ग्रामीणों की सुविधा हेतु आयोजित किया गया है, ताकि उन्हें दूर अस्पतालों के चक्कर न लगाने पड़ें।
ग्रामीणों ने इस शिविर को अत्यंत लाभकारी बताते हुए आयोजकों का आभार जताया।


