मुजफ्फरनगर। प्रेमपुरी स्थित अपने आवास से समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक ने PDA प्रहरी एक्सप्रेस को रवाना किया। यह अभियान एसएआर मतदाता सूची जागरण अभियान के अंतर्गत चलाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में नाम जुड़वाना, संशोधन कराना और आम जनता को मताधिकार के प्रति जागरूक करना है।

इस अवसर पर विधायक पंकज मलिक ने “वोट बचेगा तभी PDA बचेगा” का नारा देते हुए कार्यकर्ताओं और नागरिकों से लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि PDA प्रहरी एक्सप्रेस घर-घर जाकर लोगों को मतदाता सूची से जुड़ी जरूरी जानकारी देगी और छूटे हुए मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने का काम करेगी।

विधायक पंकज मलिक ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को 40 हजार रुपये की वार्षिक आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *