ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व
मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट की ओर से झांसी रानी पार्क के समीप लोहड़ी पर्व बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक अंदाज में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद हरेंद्र मलिक, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा नेता गौरव स्वरूप तथा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत विपिन सिंघल और संगठन के वरिष्ठ नेता कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा किया गया।

जिला अध्यक्ष विक्की चावला ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लोहड़ी पर्व को सामाजिक सौहार्द और भाईचारे के संदेश के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विकास बालियान सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे, जिनमें संजय मिश्रा, संजय गोस्वामी, नदीम अंसारी, रविकांत, श्रेय मित्तल, सनी अहलूवालिया, प्रवीण कुमार, नितिन बालियान, मुकेश कश्मीरी, पंकज लूथरा, लोकेंद्र, संजय गुप्ता, राघव मित्तल, शुभम गुप्ता, विशाल गोयल, संजय चावला, संजीव बंसल, विकास ग्रोवर, अमरजीत सिराणा, प्रदीप उतरेजा, अंकुर मलिक, हरप्रीत सिंह सन्नी, सुनील राजदेव, राकेश गुलाटी, अश्वनी, अंकित, अजय सिंगला, राजकुमार कलर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक लोहड़ी गीतों और आपसी मेल-मिलाप के साथ सामाजिक एकता और भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

