चरथवाल विधायक पंकज मलिक ने निराना क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

असलम त्यागी

मुज़फ्फरनगर। चरथवाल विधायक पंकज मलिक ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के गांव निराना में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विजेता व उपविजेता टीमों सहित सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

विधायक पंकज मलिक ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, भाईचारे और टीम वर्क की भावना को मजबूत करते हैं। खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देती हैं और स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना समय की जरूरत है और इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाने चाहिए।

मंसूरपुर समिति के डायरेक्टर मरगूब रज़ा ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह के खेल आयोजनों से छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है। उन्होंने युवाओं से खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि समिति भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करती रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्रामवासियों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर रोहित बालियान, आफताब गौर, मुसव्विर गौर,अहबाब सहित अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *