चरथावल पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल!

असलम त्यागी

मुज़फ्फरनगर जनपद की थाना चरथावल पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 23 पाउच देशी शराब (चेतक मार्का) बरामद हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के सघन पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चरथावल सत्यनारायण दहीया के नेतृत्व में दिनांक 03 जनवरी 2026 को यह कार्रवाई की गई। उपनिरीक्षक नन्द किशोर शर्मा मय पुलिस बल कसौली–कुटेसरा मार्ग पर रात्रि गश्त कर रहे थे। इसी दौरान रजवाहे की पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, पुलिस टीम ने उसे मौके से गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना नाम आस मोहम्मद उर्फ काका उर्फ तांत्रिक, पुत्र अब्दुल मजीद, निवासी ग्राम कुटेसरा, थाना चरथावल बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 23 पाउच अवैध देशी शराब बरामद की गई। इस संबंध में थाना चरथावल पर मु०अ०सं० 02/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नन्द किशोर शर्मा व हेड कांस्टेबल सोनू सिरोही शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *