चरथावल पुलिस ने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अपराधी को अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार, भेजा जेल
असलम त्यागी
मुज़फ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल पुलिस ने अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अपराधी को तमंचा व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुज़फ्फरनगर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के सघन पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चरथावल सत्यनारायण दहीया के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार दिनांक 03 जनवरी 2026 को उपनिरीक्षक नंद किशोर शर्मा द्वारा पुलिस बल के साथ चेकिंग व गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ चौकड़ा–घिस्सूखेड़ा मार्ग की ओर से आ रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने समशानघाट के पास घेराबंदी कर पैदल आ रहे व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम नदीम पुत्र मंजूर, निवासी ग्राम कुटेसरा, थाना चरथावल, जनपद मुज़फ्फरनगर बताया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त थाना चरथावल का हिस्ट्रीशीटर अपराधी (एचएस नंबर 31ए) है, जिसके विरुद्ध पूर्व में लूट, चोरी, हत्या के प्रयास सहित अनेक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
बरामदगी के आधार पर थाना चरथावल पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 01/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त नदीम के विरुद्ध पूर्व में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें—
मु0अ0सं0 01/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
मु0अ0सं0 163/2016, धारा 2/3 विधि विरुद्ध क्रिया-कलाप (निवारण) अधिनियम, 1967
मु0अ0सं0 67/2004, धारा 324, 376, 504, 506 भादवि व 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट
मु0अ0सं0 622/2006, धारा 307 भादवि
मु0अ0सं0 624/2006, धारा 25 आर्म्स एक्ट
मु0अ0सं0 238/2007, धारा 25 आर्म्स एक्ट
मु0अ0सं0 81/2013, धारा 380 भादवि
मु0अ0सं0 488/2015, धारा 392 भादवि
सभी मुकदमे थाना चरथावल, जनपद मुज़फ्फरनगर में दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे उपनिरीक्षक नंद किशोर शर्मा, उपनिरीक्षक परविंदर सिंह, हेड कांस्टेबल 687 सोनू सिरोही शामिल रहे

