कनाडा में भारतीय छात्रों की हत्या पर सपा ने जताया आक्रोश
कनाडा में भारतीय छात्रों की हत्या पर सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी का बयान
कनाडा में छात्रों की हत्या, जिया चौधरी ने केंद्र से की कार्रवाई की मांग
मुज़फ्फरनगर।कनाडा में पिछले सप्ताह दो भारतीय हिंदू छात्रों की हत्या की घटना को लेकर समाजवादी पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। समाजवादी पार्टी की जिला अध्यक्ष जिया चौधरी ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे बेहद चिंताजनक बताया है।
जिया चौधरी ने कहा कि विदेश में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों पर इस तरह के हमले देशवासियों के लिए गहरी पीड़ा का विषय हैं। उन्होंने केंद्र सरकार और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि मृतक छात्रों के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए भारत सरकार कूटनीतिक स्तर पर ठोस कदम उठाए।
उन्होंने देश के सभी नागरिकों से भी अपील की कि मृतक छात्रों शशांक अवस्थी और हिमांशी खुराना के लिए आवाज उठाएं, ताकि भविष्य में भारतीय छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।।

