श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना में नववर्ष महोत्सव, मुनि श्री प्रणम्य सागर जी के सानिध्य में भक्तिमय आयोजन, कवयित्री डॉ. अनामिका जैन अम्बर का काव्य पाठ बना आकर्षण

वहलना में डॉ. अनामिका जैन अम्बर की काव्य प्रस्तुति ने बांधा समां

मुज़फ्फरनगर, अनुज त्यागी
नववर्ष की बेला पर श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना की पावन धरा पर श्रद्धा, भक्ति और संस्कृति से ओतप्रोत भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 31 दिसंबर 2025 की शाम 4 बजे अभिक्षण, ज्ञानोपयोगी एवं अर्ह ध्यान योग प्रणेता मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज (ससंघ) का मंगल आगमन हुआ, जिनका प्रबंध कमेटी द्वारा चरण प्रक्षालन कर भव्य स्वागत किया गया।

सायंकाल मुनि श्री के सानिध्य में पार्श्व प्रभु के समक्ष कल्याण मंदिर स्तोत्र एवं दीप अर्चन का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। नववर्ष की पूर्व संध्या पर रात्रि में प्रसिद्ध कवि युगल सौरभ जैन सुमन एवं डॉ. अनामिका जैन अम्बर द्वारा काव्य पाठ व भजनों से सुसज्जित कवि सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसने हजारों श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

1 जनवरी 2026 को नूतन वर्ष के प्रथम दिन विषय शांति एवं कल्याण हेतु मुनि श्री के सानिध्य में “वर्धमान स्तोत्र विधान” का आयोजन किया गया। विधान में पात्रों का चयन बोली के माध्यम से हुआ तथा नई वेदी का शिलान्यास भी संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पर्यटन विभाग के माध्यम से वहलना मंदिर परिसर में निर्मित भव्य “विद्या प्रणम्य सभागार” का लोकार्पण भी किया। आयोजन में हजारों की संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *