असलम त्यागी 

मुजफ्फरनगर जनपद के बघरा स्थित बिजलीघर पर विद्युत विभाग द्वारा 10 हजार रुपये से कम बकाया बिल पर भी केबल काटने, रिश्वत के रूप में उगाही करने और उपभोक्ता किसानों के शोषण के आरोपों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इसके साथ ही विद्युत से जुड़े अन्य मुद्दों तथा तीतावी पुलिस पर भी लिखित फैसले के बावजूद आमजन के शोषण के आरोप लगाए गए हैं।
किसानों का कहना है कि संबंधित सोसाइटी द्वारा 7 प्रतिशत ब्याज लेकर राशि जमा कराने और 4 प्रतिशत खाते में भेजने का वादा किया गया था, लेकिन यह वादा हवा-हवाई साबित हुआ। सोसाइटी पर किसानों के आर्थिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

इन सभी मुद्दों को लेकर भाकियू ने धरना-प्रदर्शन किया। देर शाम तक अधिकारियों से वार्तालाप हुआ, लेकिन कोई ठोस नतीजा न निकलने के कारण मामला बेनतीजा रहा। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन ने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन का ऐलान कर दिया। भाकियू नेताओं धीरज लाठियान, अमरजीत सिह तोमर, अली शेर प्रधान सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक धरना जारी रहेगा। किसानों ने प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की है, अन्यथा आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *