चरथावल बिजली घर पर भाकियू का धरना समाप्त, अधिकारियों के आश्वासन पर माने किसान

असलम त्यागी 

मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा चरथावल स्थित बिजली घर पर भारतीय किसान यूनियन का धरना शनिवार शाम 4 बजे समाप्त हो गया। यह धरना ब्लॉक अध्यक्ष संजय त्यागी के नेतृत्व में विभिन्न विद्युत एवं अन्य समस्याओं को लेकर चल रहा था। धरने के समापन के लिए एसडीओ आशीष और नायब तहसीलदार सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। किसानों ने इन अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा, जिसके बाद अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। ज्ञापन में किसानों ने कई प्रमुख मांगें रखीं। इनमें बिजली की आपूर्ति में गड़बड़ी, जर्जर बिजली लाइनों को तुरंत ठीक कराने, लाइनमैन और जेई द्वारा कथित तौर पर लापरवाही, और किसानों की समस्याओं पर अधिकारियों द्वारा सुनवाई न होने जैसे मुद्दे शामिल थे। इसके अतिरिक्त, किसानों ने आवारा पशुओं के कारण हो रहे सड़क हादसों पर चिंता व्यक्त की और उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखने की मांग की। उन्होंने बिजली बिलों में छूट और उसके समय से संबंधित मुद्दों के समाधान की भी अपील की। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष संजय त्यागी कुलदीप त्यागी बबलू प्रधान सलीम अंसारी सत्तार प्रधान बधाई कला प्रधान धर्मेंद्र, दीपक प्रधान आदि मौजूद रहे!

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *