Oplus_16908288

पाइपलाइन लीकेज से जल बर्बादी और टूटी सड़कों से कस्बेवासी परेशान, शिकायत करने पर भी नहीं होता समाधान

मुजफ्फरनगर जनपद के नगर पंचायत चरथावल में जल विभाग द्वारा बिछाई गई पाइपलाइन से कई स्थानों पर लीकेज की गंभीर समस्या सामने आ रही है। पाइपलाइन से लगातार पानी बहने के कारण सड़कों पर गड्ढे बन गए हैं और कीचड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ राहगीरों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कस्बेवासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर जल विभाग से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया। लगातार हो रही पानी की बर्बादी से जहां एक ओर सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर जलभराव और कीचड़ के कारण आवागमन बाधित हो रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है।

कस्बेवासियों ने जल विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जल ही जीवन है’ और जल बचाओ, जीवन बचाओ, व जल है तो कल है जैसे जीवनहित व देशहित संदेशों को भी अनदेखा कर की जा रही है लापरवाही जिससे भारी मात्रा मे जल की बर्बादी की जा रही है कस्बेवासियों ने मांग की है कि पाइपलाइन लीकेज की समस्या का शीघ्र स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और आम जनता को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *