Anuj Tyagi
लेडिस को हाथ लगाना गुनाह है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सॉरी फील करना चाहिए: राकेश टिकैत
मुज़फ्फरनगर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान एक मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब हटाकर फोटो खिंचवाने के मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर जहां देशभर में विवाद और आलोचना हो रही है, वहीं अब किसान नेता राकेश टिकैत का भी कड़ा बयान सामने आया है।
शुक्रवार को मुज़फ्फरनगर जनपद में मीडिया से बातचीत करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसी भी महिला को हाथ लगाना गुनाह है, चाहे वह कोई आम आदमी हो या मुख्यमंत्री। अगर फोटो खिंचवाने का इतना ही शौक है तो महिला से कहकर फोटो खिंचवाई जा सकती थी, इस तरह किसी का पर्दा हटाना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।
राकेश टिकैत ने कहा कि हमारे यहां भी हिंदू महिलाएं हैं, अगर किसी हिंदू महिला का दुपट्टा उसके सामने खींच दिया जाए तो कैसा लगेगा। जैसा हमें लगेगा, वैसा ही उस महिला को भी लगा होगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी मुख्यमंत्री या किसी भी व्यक्ति को ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए।
किसान नेता ने आगे कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सॉरी फील करना चाहिए और सार्वजनिक रूप से कहना चाहिए कि उनकी ऐसी कोई भावना नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से अब तक कोई बयान नहीं आया है, जबकि आना चाहिए था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सत्ता पक्ष वाले इसका बचाव करेंगे और विपक्ष विरोध करेगा, लेकिन सच्चाई क्या है यह सबको पता है।
इसके अलावा राकेश टिकैत ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस योजना में बड़ा घोटाला हुआ है। किसानों से प्रीमियम तो काट लिया जाता है, लेकिन बीमा कंपनी कौन सी है इसका पता नहीं चलता। उन्होंने महोबा का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां सड़क के नाम पर वन विभाग की जमीन दिखाकर करोड़ों का मुआवजा उठा लिया गया, जबकि मौके पर कोई काम नहीं हुआ। इस मामले में कुछ अधिकारी जेल भी जा चुके हैं।
बाइट – राकेश टिकैत
(राष्ट्रीय प्रवक्ता, भारतीय किसान यूनियन)

