बिजनौर सांसद चंदन सिंह चौहान ने गांव बरला पहुंचकर भाजपा नेता राकेश आडवाणी का जाना हालचाल

मुज़फ्फरनगर। बिजनौर लोकसभा सांसद चंदन सिंह चौहान आज अपनी लोकसभा क्षेत्र के गांव बरला पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा नेता व जिला उपाध्यक्ष राकेश आडवाणी के आवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व मुजफ्फरनगर जाते समय राकेश आडवाणी का सड़क दुर्घटना में एक्सीडेंट हो गया था।

सांसद चंदन सिंह चौहान ने राकेश आडवाणी से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की तथा परिजनों से भी बातचीत कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी और संगठन उनके साथ हर समय खड़ा है।

इस अवसर पर  विमल त्यागी चेयरमैन सहित कई ग्रामीण एवं पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *