न्याय के लिए भी धार्मिक पहचान जरूरी? गादला प्रकरण पर जिया चौधरी की दो टूक

गांव गादला से मुस्लिम समुदाय की लड़की की बरामदगी नहीं, सवालों में पुलिस की निष्पक्षता: जिया चौधरी

मुज़फ्फरनगर।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने ग्राम गादला थाना भोपा से अपहृत लड़की के मामले को लेकर यशवीर महाराज और पुलिस प्रशासन पर तंज कसते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम लड़की को अपहरण किए जाने के बाद भी अब तक उसकी बरामदगी नहीं हो सकी है, जो पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

जिया चौधरी ने अपने बयान में कहा कि आज हालात ऐसे हो गए हैं कि कार्रवाई भी धर्म आधारित दिखाई देती है, न्याय भी धर्म आधारित नजर आता है और न्याय दिलाने वाले भी धर्म के आधार पर ही तय होते प्रतीत हो रहे हैं। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि जब पुलिस प्रशासन यशवीर महाराज जी की चेतावनी या कहने पर ज्यादा तेजी से काम करता है, तो फिर पीड़ित मुस्लिम परिवार को भी यशवीर महाराज के आश्रम जाकर उनसे गुहार लगानी चाहिए।

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि संत सभी के लिए होते हैं, किसी एक समाज या धर्म के लिए नहीं। यदि प्रशासन वास्तव में निष्पक्ष है, तो उसे बिना किसी दबाव या धार्मिक प्रभाव के अपहृत लड़की को जल्द से जल्द बरामद करना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस की सुस्ती और चयनात्मक सक्रियता कानून के राज पर सवालिया निशान है और यही कारण है कि आज आम नागरिक को न्याय के लिए भी प्रभावशाली चेहरों का सहारा लेने की बात करनी पड़ रही है। जिया चौधरी ने मांग की कि पुलिस निष्पक्ष होकर तत्काल कार्रवाई करे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए।

बता दे जनपद के बघरा कस्बा स्थित योग साधना आश्रम के मुख्य महंत यशवीर जी महाराज हिंदुत्व के लिए मजबूत आवाज बन रहे हैं और उनके प्रयास से पिछले कुछ सालों में दूसरे समुदाय के साथ गई कई लड़कियां पुलिस ने बरामद की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *