इस्लामिया इंटर कॉलेज में स्टूडेंट्स मेरिट अवार्ड कार्यक्रम, सांसद हरेंद्र मलिक ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर।
मुजफ्फरनगर के इस्लामिया इंटर कॉलेज परिसर में स्टूडेंट्स मेरिट अवार्ड कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें जिले के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुजफ्फरनगर लोकसभा सांसद हरेंद्र मलिक रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राणा ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन जाकिर अली राणा ने की। अल्पसंख्यक अधिकारी मैत्री रस्तोगी भी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत कारी साहब द्वारा पवित्र कुरआन की तिलावत से हुई। इसके उपरांत मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र–छात्राओं को मोमेंटो व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर करीब 525 विद्यार्थी मौजूद रहे, जिनमें छात्राओं की संख्या अधिक रही।

मुख्य अतिथि सांसद हरेंद्र मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को अपनी तालीम पर पूरा ध्यान देना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि घरेलू जिम्मेदारियों के साथ-साथ उच्च शिक्षा को भी प्राथमिकता दें, क्योंकि शिक्षित बेटियां पूरे समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बेहतर भविष्य की मजबूत नींव है।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक अधिकारी मैत्री रस्तोगी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों का मनोबल बढ़ाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में डॉक्टर रवीश आलम खान, डॉक्टर सलमान मैराज, एडवोकेट कमरूज्जमा, डॉक्टर जोया राणा और डॉक्टर अनुराधा वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष असद पाशासरफराज आलम ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *