डीजे की तेज आवाज और रात्रि 10 बजे बाद संचालन पर रोक की मांग, एंटी करप्शन टीम ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
मुज़फ्फरनगर। ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट की टीम ने जिले में डीजे की अत्यधिक तेज आवाज पर नियंत्रण और रात्रि 10:00 बजे के बाद डीजे बजाने पर रोक लगाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।
यह ज्ञापन जिला अध्यक्ष विक्की चावला के नेतृत्व में सौंपा गया। टीम ने कहा कि तेज आवाज में बजने वाले डीजे से आमजन, बुजुर्गों, मरीजों और विद्यार्थियों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है। नियमों का सख्ती से पालन कराते हुए डीजे की आवाज सीमित रखने और निर्धारित समय के बाद पूर्णतः प्रतिबंध लगाने की मांग की गई।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष संजय गोस्वामी, जिला महामंत्री मो. नदीम अंसारी, जिला सचिव रविकांत सहित संजय गुप्ता, सन्नी अहलुवालिया, विपिन सिंघल, प्रवीन कुमार, नितिन बालियान, सुरेन्द्र कुमार, अनिल गर्ग, मुकेश कश्मीरी, अभिषेक श्रीवास्तव, विशाल गोयल, अनिल शर्मा, दीपक शर्मा, श्रेय मित्तल, अनिल कुमार, लोकेन्द्र कुमार, पंकज लूथरा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

