Anuj Tyagi Post


कासिमपुर पुलिया पर मुठभेड़: 25 हजार के इनामी बदमाश घायल, चौकी प्रभारी सचिन त्यागी की सतर्कता ने काम किया काम

सहारनपुर। जनपद सहारनपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र में 15 दिसंबर 2025 की रात पुलिस और बदमाशों के बीच एक गंभीर मुठभेड़ हुई। इस दौरान गौकशी के मामले में वांछित और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।

घटना के अनुसार, चौकी प्रभारी सचिन त्यागी पुलिस टीम के साथ मिर्जापुर से बादशाही बाग की ओर जाने वाले मार्ग पर कासिमपुर पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों की रूटीन चेकिंग कर रहे थे। तभी दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पुलिस को देखकर भागने लगे। पीछा करते समय उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। चौकी प्रभारी सचिन त्यागी और उनकी टीम ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

गिरफ्तार हुए बदमाश की पहचान शौकीन पुत्र शकील, निवासी ग्राम रायपुर, थाना मिर्जापुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक शौकीन के खिलाफ गौकशी, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। उसकी मोटरसाइकिल से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चौकी प्रभारी सचिन त्यागी की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने अपराधियों को पकड़े जाने में अहम भूमिका निभाई। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि फरार बदमाश की तलाश के लिए पुलिस ने व्यापक कॉम्बिंग अभियान शुरू कर दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि अपराधियों पर सख्ती बरती जा सके और आम जनता को सुरक्षित वातावरण मिल सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *