Anuj Tyagi


📌 नई दिल्ली / मुज़फ्फरनगर

राणा पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानाचार्या श्रीमती योगिता रस्तोगी तथा उप प्रधानाचार्य  अब्दुल समद के नेतृत्व में 14 नवंबर, बाल दिवस के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से सौजन्य भेंट की।
इस प्रतिनिधि समूह का संचालन अंकित चौधरी (A.S.O.C., हिंदुस्तान स्काउट गाइड) द्वारा किया गया।

भेंट के दौरान महामहिम राष्ट्रपति महोदया ने सभी बच्चों को आशीर्वाद, प्रोत्साहन संदेश व उपहार भेंट किए तथा बाल दिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस कार्यक्रम में विद्यालय से मुख्य रूप से काशिफ अली, हमजा राणा, कुमारी शगूफा एवं कुमारी जोया चौधरी ने प्रतिभाग किया।


MD नूर सलीम राणा 

“बच्चे ही देश का वास्तविक भविष्य हैं। शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास की पूंजी यदि बचपन में ही मिल जाए, तो हर बच्चा जीवन में सफलता की ऊँचाइयों को छू सकता है। राणा पब्लिक स्कूल सदैव बच्चों को अवसर, मूल्यों और आधुनिक शिक्षण वातावरण के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है और कामना है कि वे आने वाले समय में राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ।”


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *