कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने गोरखपुर में नक्षत्रशाला और विज्ञान पार्क के कार्यों का किया निरीक्षण

अनुज त्यागी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में प्रदेश के केबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने आज गोरखपुर स्थित नक्षत्रशाला के आधुनिकीकरण और निर्माणाधीन विज्ञान पार्क का स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा की।
मंत्री अनिल कुमार ने अधिकारियों के साथ परियोजना की प्रगति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की और निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से पूरे किए जाएं।
उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल गोरखपुर बल्कि पूरे पूर्वांचल क्षेत्र के विद्यार्थियों और युवाओं के लिए विज्ञान एवं नवाचार की नई दिशा तय करेगी। इस पहल से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि और नवाचार की भावना को बल मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *