विद्युत विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बीकेयू अराजनीतिक का धरना दूसरे दिन भी जारी, 15 को होगा पैदल मार्च
मुज़फ्फरनगर। 66 केवी बिजलीघर रोहाना पर भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक द्वारा किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर दिया जा रहा धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने में आज प्रदेश प्रभारी अंकित चौधरी पहुँचे। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। किसानों की शिकायतों पर न तो सुनवाई हो रही है और न ही समाधान। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हालात नहीं बदले तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष अक्षय त्यागी ने कहा कि कल से धरना जारी है लेकिन अब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी किसानों से वार्ता के लिए नहीं पहुँचा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को “जगाने” के लिए 15 फरवरी, शनिवार को नगर में पैदल मार्च निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे।
धरने में काला प्रधान, चौकड़ा ब्लॉक अध्यक्ष चरथावल, एजाज वसीम खान, नगर अध्यक्ष युवा सलमान गॉड, युवा ब्लॉक अध्यक्ष पुरकाजी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
प्रदेश प्रभारी अंकित चौधरी का कथन:
“किसानों के धैर्य की परीक्षा न ली जाए, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर कार्रवाई होनी ही होगी।”
जिलाध्यक्ष अक्षय त्यागी का कथन:
“किसानों को अनदेखा नहीं किया जाएगा। यदि प्रशासन नहीं सुनता, तो संघर्ष हम बढ़ाएँगे।”

