रोहना में किसान हितों पर मजबूत पहल, अमृत इंटर कॉलेज नवीनीकरण को मंजूरी
रोहना गन्ना समिति अध्यक्ष अनिल त्यागी ने किसानों की समस्याओं पर रखा पक्ष, अमृत इंटर कॉलेज के नवीनीकरण कार्य को मिली मंजूरी
मुज़फ्फरनगर। रोहना गन्ना समिति के अध्यक्ष अनिल त्यागी ने आज रोहाना शुगर मिल में आईपीएल ग्रुप के प्रबंध निदेशक व बेलारूस से आए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के किसान भाइयों की समस्याओं, गन्ना भुगतान एवं मिल संचालन से जुड़े मुद्दों को विस्तार से रखा।
साथ ही अनिल त्यागी द्वारा अमृत इंटर कॉलेज के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भी रखा गया था, जिसे प्रतिनिधिमंडल ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। जल्द ही कॉलेज में सुधारात्मक कार्य प्रारंभ किए जाने का आश्वासन दिया गया। आयोजनों के दौरान किसानों ने इस निर्णय का स्वागत किया।


