उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद पुलिस ने मानकों के विरुद्ध लगाए गए मस्जिदों पर लाउडस्पीकरो को देर रात उतारने का काम किया है। बताया जा रहा है कि दो थाना क्षेत्र से पुलिस ने तकरीबन 15 लाउडस्पीकर को मस्जिदों से उतरवाया है।
दरसअल उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देशन पर मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक अभियान चलाया है जिसके तहत धार्मिक स्थलों पर मानकों के विरुद्ध लगाए गए लाउडस्पीकर को पुलिस द्वारा उतरवाया जा रहा है। इस अभियान के चलते जनपद की सिविल लाइन थाना पुलिस और नगर कोतवाली पुलिस ने अपने अपने क्षेत्रो में स्थित मस्जिदों से देर रात तकरीबन 15 लाउडस्पीकर को उतरवाने का काम किया है। बताया जा रहा है कि यह अभियान अभी कई दिन तक लगातार जनपद में जारी रहेगा।
जिसकी जानकारी देते हुए सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के द्वारा चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत सारे सार्वजनिक स्थान धार्मिक स्थलों जहां पर लाउडस्पीकरों की मानवों से ज्यादा ध्वनि है उन जगहों से लाउडस्पीकर को हटाया जा रहा है यह अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक सिविल लाइन और कोतवाली क्षेत्र में 15 से ज्यादा ऐसे लाउडस्पीकर को हटाया गया है और आने वाले समय में भी यह अभियान चलता रहेगा अभी तीन दिन तक चलेगा यह अभियान अभी नौ सिविल लाइन थाना क्षेत्र से लाउडस्पीकर हटाए गए हैं और आठ कोतवाली नगर क्षेत्र से हटाए गए हैं।
बाइट – सिद्धार्थ के मिश्रा ( सीओ सिटी – मुजफ्फरनगर )

