सनातन धर्म संसद का आयोजन जनपद लक्ष्मी नगर में करेगा हिंदू संघर्ष समिति
मुज़फ्फरनगर। हिंदू संघर्ष समिति द्वारा दिनांक 9 नवम्बर 2025, रविवार को समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार के आवास पर एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के संरक्षक एवं क्रांति सेना के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा तथा एकल अभियान के भाग उपाध्यक्ष अमित गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के जिला संयोजक रवि चौधरी ने की, जबकि संचालन अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय संयोजक अरुण प्रताप सिंह ने किया। इस बैठक में समिति से जुड़े लगभग पैंतीस संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी रविवार, 7 दिसंबर 2025 को तीर्थस्थली शुक्रतीर्थ में भव्य “सनातन धर्म संसद” का आयोजन किया जाएगा। सभी संगठनों ने कार्यक्रम की सफलता हेतु सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक में सनातन धर्म संसद से संबंधित प्रमुख विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श भी किया गया। इनमें प्रमुख रूप से—
- भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग
- केंद्र सरकार से “सनातन बोर्ड” के गठन की मांग
- सामाजिक एकता, समरसता और जातिगत भेदभाव के उन्मूलन का संकल्प
- जनसंख्या नियंत्रण एवं समान नागरिक संहिता कानून की आवश्यकता
- राष्ट्र निर्माण में संत समाज की भूमिका
- मंदिरों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा हेतु ठोस कानून बनाने की मांग
- सनातन धर्म प्रचारकों एवं साधु-संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर चर्चा
- धर्मांतरण (कन्वर्ज़न) पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग शामिल रही।
आगामी सनातन धर्म संसद का आयोजन बालाजी योग विज्ञान अनुसंधान केंद्र (महाशक्ति सिद्धपीठ), शुक्रतीर्थ, उत्तर प्रदेश में किया जाएगा। इस अवसर पर हिंदू संघर्ष समिति ने धर्मप्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा सनातन विचारधारा से जुड़े नागरिकों से इस महाधर्मसभा में उपस्थित होकर धर्म, समाज और राष्ट्र के उत्थान में योगदान करने की अपील की है।
बैठक में उपस्थित संगठन:
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, क्रांति सेना, शिवसेना, हिंदू जागरण मंच, अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल, विश्व हिंदू महासंघ, धीर सिंह पुंडीर संघर्ष समिति, अखिल भारतीय करणी सेना, छत्रपति शिवाजी सेना, राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी, समन्वय स्तंभ, एकल अभियान, तेजस फाउंडेशन, नवीन मंडी व्यापार संघ, शहीद भगत सिंह एकता मंच, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापारी सुरक्षा संगठन, एंटी करप्शन, शहीद भगत सिंह क्रांतिकारी मंच, विश्व हिंदू महासंघ भारत, भारतीय विश्वकर्मा संगठन, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, विश्वकर्मा एकता समिति, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापारी संगठन, गौशाला ट्रीटमेंट सेंटर नई मंडी, योगी सेना, हिंदू महासभा, जनसंख्या समाधान फाउंडेशन,श्री राम सेवा संघ, राष्ट्र दर्शन मंच, भ्रष्टाचार निवारण समिति, हिंदू सुरक्षा सेवा संघ आदि संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#सनातनधर्मसंसद #हिंदूसंघर्षसमिति #शुक्रतीर्थ #मुज़फ्फरनगर #लक्ष्मीनेगर #सनातनधर्म #हिंदूएकता #धर्मसभा #हिंदूसंगठन #भारत

