बीएलओ को गणना फार्म न मिलने से मतदाता पुनरीक्षण अभियान प्रभावित – साजिद हसन

मुजफ्फरनगर
समाजवादी पार्टी के निर्वाचन ज़ोन प्रभारी साजिद हसन ने कहा कि प्रशासन द्वारा 4 नवंबर से शुरू किए गए एसआईआर मतदाता पुनरीक्षण अभियान की तैयारियाँ अधूरी साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अभियान शुरू हुए एक सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब भी आधे से अधिक बीएलओ को गणना फार्म उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।

साजिद हसन ने सवाल उठाया कि जब बीएलओ के पास ही फार्म नहीं हैं, तो वे मतदाताओं तक सर्वे और गणना फार्म किस प्रकार पहुंचा पाएंगे। उन्होंने इसे प्रशासन और निर्वाचन आयोग की गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में अभियान का लक्ष्य प्रभावी रूप से पूरा नहीं हो पाएगा।

सपा नेता ने जहां अभियान शुरू नहीं हो पाया है वहां समय बढ़ाने की मांग की, साथ ही बीएलओ को तुरंत पर्याप्त गणना फार्म उपलब्ध कराने और सुपरवाइजरों को सक्रिय करने की बात कही। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लापरवाही जारी रहती है और मतदाताओं को उनका अधिकार देने में बाधा आती है, तो पार्टी जल्द ही आंदोलन का मार्ग अपनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *