चरथावल बस स्टैंड पर बस से बैग चोरी करते शातिर चोर को पुलिस ने पकड़ा, सवारी का सामान व पैसे बरामद।

असलम त्यागी
मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल बस स्टैंड पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक शातिर चोर बस में चढ़ी सवारी का बैग चोरी कर भागने की कोशिश करने लगा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने सवारी का बैग और उसमें रखे पैसे बरामद कर पीड़ित को वापस करा दिए। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गये आरोपी से पूछताछ की जा रही है

