चरथावल बाजार में हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला ने बीच सड़क पर युवक को जड़े थप्पड़, साथी को भी नहीं छोड़ा।

असलम त्यागी
मुजफ्फरनगर। चरथावल कस्बे में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद के चलते बाजार में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक महिला ने बीच सड़क पर युवक को जमकर पीटा और उसे कई थप्पड़ जड़ दिए। इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक के साथी को भी महिला ने थप्पड़ों से नहीं बख्शा। अचानक हुई इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। बताया जा रहा है कि विवाद पारिवारिक मामला है। फिलहाल पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर जांच शुरू कर दी है।

