विधायक पंकज मलिक ने चरथावल सड़क हादसे में मारे गए युवकों के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक

मुज़फ्फरनगर। चरथावल विधायक पंकज मलिक ने शनिवार को चरथावल कस्बा निवासी सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जुनैद कुरैशी और नाहिद हुसैन के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने दोनों युवकों की आकस्मिक मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाया और कहा कि इस दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं।

विधायक पंकज मलिक ने हादसे को बेहद दर्दनाक बताते हुए कहा कि क्षेत्र ने दो होनहार युवाओं को खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने प्रशासन से भी पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दिलाने की बात कही।

इस दौरान विधायक पंकज मलिक के साथ सपा नेता कपिल मलिक, अमित चौधरी, रोहित बालियान कुटबी मौजूद रहे।
बता दें कि शुक्रवार को चरथावल क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक फिसलने के बाद स्कूल वैन की चपेट में आने से जुनैद कुरैशी और नाहिद हुसैन की मौत हो गई थी। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *