किसान–मजदूरों की आवाज़ बुलंद करने “राष्ट्रीय किसान यूनियन” का हुआ आगाज़ — चौधरी रविंद्र सिंह गुर्जर बोले, अब अन्याय नहीं, अधिकार की होगी लड़ाई!
मुजफ्फरनगर। कार्तिक मास की पावन बेला पर आज 01 नवंबर 2025 को राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के तत्वाधान में “राष्ट्रीय किसान यूनियन” के गठन की घोषणा गुर्जर धर्मशाला, शुक्रताल में की गई। यह संगठन किसान, मजदूर, सर्व समाज व हर वर्ग के दबे-कुचले, शोषित लोगों को न्याय दिलाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहेगा। घोषणा होते ही उपस्थित जनसमूह ने जोरदार समर्थन और तालियों के साथ स्वागत किया।
राष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रविन्द्र सिंह गुर्जर ने कहा —
“अब किसान और मजदूर को किसी के रहम पर नहीं रहना होगा। यह संगठन उनके अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए बना है। हम उसी संघर्ष की राह पर चलेंगे जिस पर विजय सिंह पथिक और सरदार वल्लभभाई पटेल ने किसानों के हक़ के लिए कदम बढ़ाए थे।”
चौधरी रविन्द्र सिंह ने कहा कि यह संगठन देशभर में एक नई सोच और एकता का प्रतीक बनेगा, जो खेत–खलिहान से लेकर मजदूर बस्तियों तक न्याय की आवाज़ गूंजाएगा।
कार्यक्रम में रविंद्र भाटी, प्रवेश गुर्जर, सोनू गुर्जर, अनिल कसना, विशाल ढायकी, अभिनव मोतला, दीपक बिजोपुरा, रवि पंवार, नीरज राठी, आशु चौधरी, विनीत मधनुकी मुख्य वक्ता रहे।
मुख्य व्यवस्थापक के रूप में ओमपाल आर्य, हरेंद्र सिंह, कुलदीप नागर, सचिन बुआड़ा, अंकित बुआड़ा, नितिन जडवड़, राहुल जडवड़, प्रवेश सिम्भालकी, दुष्यंत खटाना मांडला, संदीप गुर्जर मांडला, भूपेंद्र सिंह गुर्जर बीजोपुरा, कुलदीप रंडावली, मा. प्रदीप सिम्भालकी, प्रवीण सिंह (प्रिंसिपल साहब) आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत कन्हैया गिरी जी महाराज ने की और संचालन प्रमोद तंवर नगला खेप्पड़ ने किया।
इस दौरान चौधरी नरेश पाल सिमर्थी को जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर, प्रधान अली जैदी को महानगर अध्यक्ष, संचित कुमार को अमरोहा जिलाध्यक्ष तथा पहलवान रुतबा सिंह गुर्जर को मेरठ युवा जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।
👉 चौधरी रविन्द्र सिंह गुर्जर का संदेश:
“राष्ट्रीय किसान यूनियन हर खेत, हर मज़दूर और हर वर्ग की आवाज़ बनेगी। हमारा लक्ष्य है— ‘न्याय, सम्मान और स्वाभिमान’ के लिए संगठित भारत।”
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()


