कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का मुज़फ्फरनगर दौरा!
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान के आवास पर हुई सौहार्दपूर्ण भेंट — समाज, विकास और समान अवसरों पर हुई विस्तृत चर्चा

मुज़फ्फरनगर। आज निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद का आगमन पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान के मुज़फ्फरनगर स्थित आवास पर हुआ।
दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जिसमें प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों के साथ-साथ सामाजिक समरसता, आर्थिक सशक्तिकरण और किसान हितों से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

डॉ. संजीव बालियान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह मुलाकात केवल राजनीतिक नहीं थी, बल्कि प्रदेश के विकास और समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुँचाने की दिशा में विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और युवाओं को नए अवसर देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

दोनों नेताओं ने भविष्य में भी आपसी सहयोग और संवाद के माध्यम से प्रदेश के विकास में योगदान देने का संकल्प दोहराया।

इस दौरान मुख्य रूप से पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पंडित सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *