भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक बैठक में संगठन विस्तार और भ्रष्टाचार पर हुई चर्चा
मुज़फ्फरनगर। आज रामपुर तिराहे पर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान थानों और तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अक्षय त्यागी ने कहा कि संगठन जिले में फैले भ्रष्टाचार और किसानों की समस्याओं को लेकर शीघ्र ही जिलाधिकारी महोदय से एक प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से मुलाकात करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी अंकित चौधरी ने कहा कि तहसीलों और थानों के साथ-साथ किसानों की मेहनत की कमाई पर भी भ्रष्टाचार का असर साफ दिख रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक किसी भी चीनी मिल ने चालू होने की तिथि की घोषणा नहीं की है, और न ही सरकार द्वारा गन्ने का मूल्य घोषित किया गया है। यदि इन मुद्दों पर शीघ्र कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो जिले में बड़े आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में सुभाष मलिक (खरड़), आदित्य बालियान, काला प्रधान (चौकड़ा), अमित ठाकुर, संजय, संजीव, डॉ. नितिन कुमार, वसीम खान, अब्दुल कादिर, परवेज लोई, इमरान, सोनू, मोनू सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
—

