प्रदेश नेतृत्व ने फिर जताया भरोसा — जिया चौधरी बने रहेंगे सपा के जिलाध्यक्ष
नदीम मलिक ने दी बधाई, कहा – 2027 में समाजवादी पार्टी मुज़फ्फरनगर में लिखेगी नई जीत की कहानी

मुज़फ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने जिला अध्यक्ष जिया चौधरी पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उनका कार्यकाल बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद जिलेभर में कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी की लहर है।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के युवा नेता नदीम मलिक ने जिया चौधरी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि जिया चौधरी एक निडर, कर्मठ और समर्पित नेता हैं, जिन्होंने सदैव पार्टी संगठन को मज़बूत करने के लिए दिन-रात मेहनत की है।

नदीम मलिक ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा दोबारा भरोसा जताया जाना इस बात का प्रमाण है कि 2027 के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी मुज़फ्फरनगर में और अधिक मज़बूत स्थिति में होगी

उन्होंने लोकप्रिय सांसद हरेंद्र मलिक और विधायक पंकज मलिक का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने हमेशा संगठन को दिशा और मज़बूती प्रदान की है।

बता दें कि आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने जनपद मुज़फ्फरनगर में जिला अध्यक्ष जिया चौधरी और महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी को छोड़कर जिले की सभी समाजवादी पार्टी इकाइयों व कार्यकारिणियों को भंग कर दिया है।
साथ ही, प्रदेश हाईकमान ने एक बार फिर जिया चौधरी पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिला अध्यक्ष के रूप में कार्य जारी रखने की जिम्मेदारी सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *