“दीपावली मिलन समारोह में सौहार्द और एकता की झलक”
मुज़फ्फरनगर। दीपावली के शुभ अवसर पर सद्भावना मंच सेक्युलर फ्रंट की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परंपरागत “दीपावली मिलन समारोह” बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बघरा तांगा स्टैंड स्थित प्रयत्न पार्क में किया गया, जहाँ समाज के हर वर्ग और हर विचारधारा के लोगों ने एक साथ मिलकर दीपावली की खुशियाँ साझा कीं।

कार्यक्रम का संयोजन गौहर सिद्दीकी ने किया। सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, प्रेम, सौहार्द, भाईचारा और लोकतंत्र के प्रतीक दीप जलाकर देश की एकता और अखंडता के संकल्प को दोहराया।
इस अवसर पर उद्योगपति अशोक अग्रवाल, सपा नेता राकेश शर्मा, वरिष्ठ व्यापारी कृष्ण गोपाल मित्तल, पूर्व सभासद विपुल भटनागर, बसपा नेता सुशील शर्मा, योगेन्द्र बलीयान, नन्द शर्मा, संजय शर्मा (शौर्य होटल), पूर्व बार संघ अध्यक्ष वसी अंसारी, पैग़ाम-ए-इंसानियत के सदर हाजी आसिफ़ राही, महबूब आलम एडवोकेट, डॉ. साजिद, सभासद नदीम खां, व्यापारी नेता राकेश त्यागी, तरुण मित्तल, दीपक गंभीर, हिमांशु गोयल, दिलशाद पहलवान, डॉ. नूरहसन सलमानी, मास्टर ईसरार खान, शमीम कस्सार, इकराम कस्सार, बदर खां, डा. शाहवेज, मुर्शीद खान, डॉ. आसिफ ई नफीस, राना हाजी दिलशाद अंसारी, मास्टर दिलशाद, भूरा कुरैशी, उमर खान, रोहित जैन आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि दीपावली का यह पर्व केवल दीप जलाने का नहीं, बल्कि एकता, भाईचारे और मानवीय मूल्यों को प्रज्वलित करने का अवसर है।
👉 अशोक अग्रवाल, राकेश शर्मा, हाजी आसिफ़ राही और गौहर सिद्दीकी ने कहा कि —
> “सद्भावना मंच का यह दीपावली मिलन समाज में प्रेम, समानता और एकता का संदेश देता है। यही त्योहारों की असली भावना है कि हम सब एक साथ मिलकर खुशियाँ बाँटें और नफरत की दीवारों को गिराएँ।”

