राष्ट्रीय किसान यूनियन की घोषणा को लेकर गुर्जर महासभा ने कसी कमर
मुजफ्फरनगर, 17 अगस्त 2025:
राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आज महादेव आईटीआई, ग्राम सिसौना में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 1 दिसंबर 2025 को गुर्जर धर्मशाला, शुक्रताल में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय किसान यूनियन की घोषणा कार्यक्रम एवं समाज के संघर्षशील व्यक्तियों के सम्मान समारोह से जुड़ी तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. रविंद्र सिंह गुर्जर ने की। बैठक में महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाज के जिम्मेदार प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें नरेश पाल सिंह सिमर्थी, विक्रम सिंह राणा पुरकाजी, विजयपाल सिंह मांडला, सचिन प्रधान बुवाड़ा कला, अंकित खारी बुवाड़ा कला, प्रमोद कुमार तेजल्हेड़ा, चौधरी रामफल सिंह गुर्जर, राहुल सिरोही जड़वड़, परविंदर तेजल्हेड़ा, चौधरी ओमपाल सिंह आर्य टिटोडा, चौधरी हरेंद्र गुर्जर खतौली, चौधरी भूपेंद्र कुमार बीजोपुरा, विजेंद्र सिंह तेजल्हेड़ा, प्रवेश गुर्जर सिंभालकी, मनोज कुमार बुवाड़ा कला, नितिन गुर्जर जड़वड़, कुलदीप चौधरी रडावली, प्रदीप मास्टर सिंभालकी और कुलदीप नागर खतोंली प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इस अवसर पर रविंद्र सिंह गुर्जर ने कहा, “हमारा उद्देश्य किसानों के अधिकारों और हितों की सुरक्षा करना है। इस यूनियन के माध्यम से हम हर स्तर पर किसानों की आवाज़ को मजबूती से उठाएंगे।”
साथ ही, ओमपाल सिंह आर्य ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “किसान हमारे समाज की रीढ़ हैं। उनका सम्मान और उनके हितों की रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है।”
बैठक में आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और सभी उपस्थित सदस्यों ने इसे सफल बनाने के लिए प्रतिबद्धता जताई।

