रूस से आए विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने किया प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र रोहाना कलां का निरीक्षण, किसानों संग की संवाद गोष्ठी

मुज़फ़्फ़रनगर।दिनांक 14 अक्टूबर 2025, मंगलवार को रूस से आए विदेशी प्रतिनिधिमंडल एकरोन कम्पनी के वाईस प्रेसिडेंट (ओवरसीज) डिमेट्री खबरात, वरिष्ठ वैज्ञानिक एलेक्शी लिसिन और मार्केटिंग हेड अन्ना डोरोफीवा, मोहनदास बिनानी, आईपीएल दिल्ली ऑफिस से डा. यू.एस. तेवतिया, डा. भानू प्रताप एवं लखनऊ ऑफिस से धर्मेंद्र तालियान ने प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र, रोहाना कलां का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने केन हारवेस्टर और ड्रोन तकनीक की आधुनिक विधियों का अवलोकन किया।

इसके बाद आईपीएल के प्रबंध निदेशक डा. पी.एस. गहलोत के नेतृत्व में रोहाना शुगर मिल परिसर में एक विशाल किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। क्षेत्र के सम्मानित किसानों ने अतिथियों का माल्यार्पण व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। विदेशी मेहमानों ने किसानों के सम्मान से प्रसन्न होकर सभी का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।

कार्यक्रम में अतिथियों ने अपनी कंपनी आईपीएल-एकरोन के उर्वरकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह उर्वरक कम कीमत में अधिक फॉस्फोरस प्रदान करता है, कम पानी में आसानी से घुल जाता है और पौधों को तुरंत पोषक तत्व उपलब्ध कराता है। यह एनपीके युक्त उर्वरक बीज बुवाई के समय उपयोग करने पर तेज वृद्धि और अधिक पैदावार देता है। इन बातों का हिंदी अनुवाद डा. यू.एस. तेवतिया ने किसानों को समझाया।

कृषक गोष्ठी का संचालन धर्मेंद्र तालियान ने किया, वहीं डा. अवधेश डागर (गन्ना वैज्ञानिक) ने किसानों को गन्ना बुवाई से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी। लोकेश कुमार (इकाई प्रमुख) ने अतिथियों एवं किसानों का स्वागत और धन्यवाद किया।

इस अवसर पर दीपक सोम, आर.के. तिवारी और अरविंद कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के उपरांत विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान प्रबंधक रमेश कुमार शर्मा के साथ आईपीएल की डिस्टिलरी व सीबीजी इकाई का भी विस्तृत निरीक्षण किया।

अंत में प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के किसानों — पंकज भगत सिंह (रोहाना कलां), ओंकार त्यागी (बडकली), ठा. मांगेराम (रामपुर) — के खेतों में जाकर गन्ने की फसल का निरीक्षण किया। विदेशी अतिथियों द्वारा किसानों के खेतों का अवलोकन किए जाने से क्षेत्र के कृषक अत्यंत उत्साहित नजर आए और डा. पी.एस. गहलोत के नेतृत्व में आयोजित किसान गोष्ठी की जमकर प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *