चरथावल क्षेत्र में दो महिलाओं के लापता होने से हड़कंप — दूसरे समुदाय के युवकों पर आरोप, स्वामी यशवीर महाराज ने दी 7 दिन की चेतावनी

मुज़फ्फरनगर। जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में लगातार दो महिलाओं के लापता होने के मामलों से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। दोनों ही मामले बेहद चौंकाने वाले हैं, क्योंकि दोनों महिलाएं 5-5 बच्चों की मां हैं और कश्यप समाज से ताल्लुक रखती हैं, जबकि उन्हें लेकर फरार हुए युवक दूसरे समुदाय के बताए जा रहे हैं।

पहला मामला गांव महाबलीपुर का है, जहां से नगला राई निवासी एक युवक करीब ढाई साल पहले पांच बच्चों की मां को लेकर फरार हो गया था। लंबे समय बीत जाने के बाद भी महिला का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

दूसरा मामला गांव मथुरा का है। यहां से भी एक महिला, जो पांच बच्चों की मां है, करीब एक महीने पहले दूसरे समुदाय के युवक के साथ फरार हो गई। पुलिस अब तक इस महिला को भी बरामद नहीं कर पाई है।

इन दोनों घटनाओं को लेकर स्वामी यशवीर महाराज ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने प्रशासन को 7 दिन की चेतावनी दी है कि यदि दोनों महिलाओं को शीघ्र बरामद नहीं किया गया तो वह बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे

ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि यह “संयोग है या किसी सुनियोजित षड्यंत्र”, क्योंकि दोनों ही घटनाओं में समानताएं है—दोनों महिलाएं एक ही थाना क्षेत्र की, दोनों कश्यप समाज से और दोनों को ले जाने वाले दूसरे समुदाय से।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इन मामलों की गहराई से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *