🔴 गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 5 लोगों की मौत की खबर; कई घायल, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
असम के गुवाहाटी से सोमवार रात बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। शहर के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास हुई अंधाधुंध फायरिंग से हड़कंप मच गया। शुरुआती मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, घटना में पांच लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
रात करीब 9 बजे हुई इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। शुरुआती पुलिस जानकारी के अनुसार, मौके से चार शव बरामद किए गए थे। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्टों में मृतकों की संख्या पांच बताई गई है।
फिलहाल गोलीबारी को अंजाम देने वालों की पहचान और वारदात के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।
#Guwahati #AssamNews #BreakingNews #CrimeNews #RajsattaPost

