कोटा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बस नीचे गिरी; 8 लोगों की मौत, 15 घायल

राजस्थान के कोटा जिले में शनिवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इटावा क्षेत्र में कराड़िया के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, बस में सवार यात्री भोपाल से खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रहे थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों को कोटा के एमबीएस अस्पताल और न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद जिला कलेक्टर पीयूष समारिया भी एमबीएस अस्पताल पहुंचे।

फिलहाल दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।

#RajasthanNews #KotaNews #RoadAccident #BreakingNews #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *