Ravikant Tyagi
मुज़फ्फरनगर: जिला पंचायत सदस्य पद के भावी प्रत्याशी शुभम त्यागी बरला की चंद्रशेखर आज़ाद से अहम मुलाकात, जल्द थाम सकते हैं आज़ाद समाज पार्टी का हाथ
मुज़फ्फरनगर।
वार्ड नम्बर तीन से जिला पंचायत सदस्य पद के भावी प्रत्याशी शुभम त्यागी बरला ने सहारनपुर में आज़ाद समाज पार्टी (ASP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय राजनीति और संगठनात्मक विस्तार को लेकर लंबी चर्चा हुई।
सूत्रों के मुताबिक शुभम त्यागी जल्द ही अपने समर्थकों के साथ आज़ाद समाज पार्टी का दामन थाम सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में इस संभावित फैसले को लेकर कयासों का दौर तेज हो गया है।
स्थानीय राजनीति में शुभम त्यागी का सक्रिय जनाधार माना जाता है। उनकी पार्टी जॉइनिंग से वार्ड स्तर से लेकर जिला पंचायत चुनावी समीकरणों पर बड़ा असर पड़ सकता है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि चंद्रशेखर आज़ाद लगातार युवाओं और क्षेत्रीय चेहरों को संगठन से जोड़ने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। ऐसे में शुभम त्यागी का पार्टी में शामिल होना, आज़ाद समाज पार्टी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मजबूती प्रदान करेगा।

