Anuj Tyagi


जिलाधिकारी व एसएसपी ने खालापार व बुढ़ाना में किया फ्लैग मार्च

मुजफ्फरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने और आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस बल के साथ खालापार और बुढ़ाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।

अधिकारियों ने प्रमुख चौराहों, बाजारों, संवेदनशील स्थानों व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान आमजन से संवाद कर उन्हें भरोसा दिलाया गया कि पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

जिलाधिकारी व एसएसपी ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी भड़काऊ या भ्रामक पोस्ट को साझा न करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। फ्लैग मार्च में सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह, एसडीएम बुढ़ाना सहित पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *