Anuj Tyagi


 मुज़फ्फरनगर में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर पैग़ाम-ए-इंसानियत कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

मुज़फ्फरनगर, 2 अक्टूबर।
गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर पैग़ाम-ए-इंसानियत कैंप कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शहर के समाजसेवी और गणमान्य व्यक्तियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री दोनों ने अपने जीवन से देश को अहिंसा, सत्य, सादगी और सेवा का अमूल्य संदेश दिया। आज समाज को उनकी शिक्षाओं को अपनाने और भाईचारे को मजबूत करने की ज़रूरत है।

संस्था के अध्यक्ष आसिफ राही ने कहा कि गांधी और शास्त्री जी की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी उनके समय में थीं। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

इस अवसर पर पैग़ाम-ए-इंसानियत के अध्यक्ष आसिफ राही, सैक्यूलर फ्रंट के संयोजक गौहर सिद्दीकी, मास्टर इसरार, महबूब आलम एडवोकेट, दिलशाद पहलवान, अमीर आज़म अंसारी, दिलशाद अंसारी, असद सिद्दीकी, शहज़ाद राही, ज़िया-उर-रहमान, अकरम खान सहित कई लोग मौजूद रहे।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *