सम्राट इंटर कॉलेज की छात्राओं ने लिया आत्मरक्षा प्रशिक्षण

मुजफ्फरनगर: सम्राट इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर में महिला सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को ध्यान में रखते हुए आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ इंडिया के डायरेक्टर वेद प्रकाश ने छात्राओं को आत्मरक्षा के आवश्यक गुर और व्यावहारिक अभ्यास सिखाए। यह कार्यक्रम बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा और पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे समाज में निर्भीक होकर अपनी भूमिका निभा सकेंगी।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जैसे:

  • डायल 112
  • महिला हेल्पलाइन 181
  • वुमेन पावर लाइन 1090
  • चाइल्ड हेल्पलाइन 1098
  • सीएम हेल्पलाइन 1076
  • वन स्टॉप सेंटर 181
  • स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन 102
  • एम्बुलेंस सेवा 108

इसके अलावा, छात्राओं को महिला केंद्रित सरकारी योजनाओं जैसे निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान भारत योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना आदि की जानकारी भी प्रदान की गई।

अंत में, एसएसपी ने सभी उपस्थित लोगों को महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक की लगभग 50 छात्राओं के साथ शिक्षकाएं शगूफा नाज, नुशरत प्रवीन और मौ. कसान भी शामिल रही।

कार्यक्रम में छात्राओं की उत्साहपूर्वक सहभागिता और पुलिस की पहल की व्यापक सराहना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *