सहारनपुर। महानगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुज शर्मा के नेतृत्व में वार्ड 9 में ध्वज वंदना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक सेवा दल के महासचिव राजेश कुमार और सलमान रहे। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश सचिव अशोक सैनी एवं महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अशोक सैनी ने कहा कि इस राष्ट्रीय ध्वज की आन, बान और शान के लिए हमारे पूर्वजों ने बहुत कुर्बानियां दी हैं। अब हमारा कर्तव्य है कि हम इसकी गरिमा को बनाए रखें। वहीं, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मनीष त्यागी ने सेवादल की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस सेवादल देश का सबसे पुराना और मजबूत संगठन है। उन्होंने कहा कि कि सेवादल अध्यक्ष अनुज शर्मा इस प्रकार के कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे। कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य धर्मपाल जोशी, महानगर उपाध्यक्ष अमर दीप जैन, हरिओम मिश्रा, यंग ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष प्रबलनिधि सहल, महासचिव शुभम शर्मा, सचिव अभय कुमार, विशेष कुमार, रवि तोमर, विश्वास ठाकुर, यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजन बिरला, सोशल मीडिया नगर अध्यक्ष चंद्र शेखर पासी सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *