पुलिस ने फरार चल रहे 01 वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

असलम त्यागी

मुजफ्फरनगर: चरथावल थानाक्षेत्र के ग्राम निर्धना से पुलिस ने न्यायालय से काफी समय से गैरहाजिर चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने पकड़े गए वारंटी को जेल भेज दिया।

चरथावल थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि थाना-क्षेत्र के गांव निर्धना निवासी यूसुफ पुत्र मौहम्मद के विरुद्ध न्यायालय में वाद विचाराधीन है।आरोपित के न्यायालय में नियत तिथियों में उपस्थित नही होने पर न्यायालय द्वारा वारंट जारी कर दिये गये थे। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह द्वारा सूचना पर को यूसुफ उसके मकान से गिरफ्तार किया है।अन्य वैधानिक कार्यावाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *