केन्या में धर्म के नाम पर 400 से ज्यादा बच्चों की मौत का सनसनीखेज मामला, पादरी पॉल मैकेंजी समेत 30 दोषी करार
केन्या में कथित धार्मिक कट्टरता से जुड़े एक भयावह मामले में कोर्ट ने पादरी पॉल मैकेंजी सहित 30 लोगों को दोषी करार दिया है। मामले में सजा 6 नवंबर 2026 को सुनाई जाएगी।
मामले का खुलासा वर्ष 2023 में हुआ था, जब एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसके भाई-भाभी ने पादरी के आदेश पर अपने बच्चों को भूखा रखा, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू की तो जंगल में सामूहिक कब्रें मिलने लगीं। इस मामले में मृतकों की संख्या 400 से अधिक बताई गई।
जांच के मुताबिक, पॉल मैकेंजी ने वर्ष 2003 में एक चर्च स्थापित किया था। उसके अनुयायी करीब 800 एकड़ जंगल में प्लास्टिक की चादरों और सूखी घास से बनी झोपड़ियों में रहते थे। आरोप है कि वह लोगों को बच्चों को स्कूल भेजने से रोकता था और बीमार होने पर अस्पताल जाने से भी मना करता था। वह स्कूल और अस्पताल जैसी संस्थाओं को शैतान से जुड़ा बताता था।
पॉल मैकेंजी अपने अनुयायियों से कहता था कि दुनिया का अंत नजदीक है और ईसा मसीह से मिलने के लिए भूखा रहकर जान देनी होगी। आरोप है कि उसने बच्चों, किशोरों, महिलाओं और पुरुषों को अलग-अलग चरणों में भूखा रखने की योजना बनाई थी।
यह मामला धार्मिक विश्वास की आड़ में कथित तौर पर किए गए गंभीर अपराधों और अंधविश्वास के खतरनाक परिणामों को उजागर करता है।
#Kenya #PaulMackenzie #WorldNews #CrimeNews #RajsattaPost

