भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर फूल-मालाओं से हुआ जोरदार स्वागत।

असलम त्यागी

मुजफ्फरनगर/चरथावल: भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के जिलाध्यक्ष द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम चौकडा निवासी शशिकांत त्यागी उर्फ काला प्रधान को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। काला प्रधान के ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त होने पर चरथावल कस्बे के गणमान्य लोगों ने फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।वही नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष ने भी किसानों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के जिलाध्यक्ष अक्षय त्यागी ने संगठन का विस्तार करते हुए काला प्रधान चौकडा को चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। काला प्रधान के ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त होने पर चरथावल कस्बे के गणमान्य लोगों ने फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।वही नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष ने भी किसानों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष काला प्रधान चौकडा ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है वह उस पर वह खरा उतरेंगे। और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनका समाधान कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *