नवनियुक्त ईओ ने संभाला कार्यभार,आगमन पर फूल मालाओं से स्वागत।

असलम त्यागी 

मुजफ्फरनगर:चरथावल नगर पंचायत के नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। वही कार्यभार ग्रहण करने पर अध्यक्ष मास्टर इस्लाम के नेतृत्व में स्टाफ ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

पिछले दिनों शासन द्वारा खतौली के अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार को नगर पंचायत चरथावल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था बुधवार को नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने नगर पंचायत चरथावल मे पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया नगर पंचायत चरथावल मे ईओ न होने के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे।वही कार्यभार ग्रहण करने पर अध्यक्ष मास्टर इस्लाम के नेतृत्व में स्टाफ ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मास्टर इस्लामुद्दीन चेयरमैन,हाजी मतलूब राईन विधानसभा अध्यक्ष लोकदल, सोनू मेंबर, अनिल मेंबर,सुभाष मेंबर,जीशान त्यागी, नावेद अंसारी,वरिष्ठ लिपिक महेश चंद,लिपिक सुनील, प्रदीप, सोमा, साबिर त्यागी आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *