मुजफ्फरनगर में टैक्स बार एसोसिएशन ने लगाया रक्तदान शिविर, अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

मुजफ्फरनगर। टैक्स बार एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर की ओर से परिक्रमा मार्ग स्थित अलकनंदा ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। इस आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश देना रहा।

रक्तदान शिविर में टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सलिल वत्स, उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता और कार्यक्रम संयोजक राज कुमार गुप्ता के साथ रविशंकर अग्रवाल, सचिन गुप्ता, शुभम् भारद्वाज, नमन मित्तल, मोहम्मद शाहज़ेब एवं डॉ. मोहम्मद तस्लीम अहमद ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव बृज मोहन, पूर्व अध्यक्ष आरके शर्मा, प्रभात कुमार गर्ग, मुकेश ढींगरा, अनुज सैनी, अभिलाष गुप्ता एवं निधीश गुप्ता सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों के महत्व को रेखांकित किया।

प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

शिविर के दौरान डॉ. आलोक कुमार को प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, विपुल शर्मा, मनीषा शर्मा सूरज, नितिन कुमार और मोहित बालियान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

टैक्स बार एसोसिएशन के इस आयोजन में अधिवक्ताओं की सहभागिता ने सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाया। रक्तदान को जरूरतमंद लोगों की सहायता का महत्वपूर्ण माध्यम मानते हुए इस प्रकार के आयोजनों से समाज में जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

#Muzaffarnagar #BloodDonation #TaxBarAssociation #SocialService #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *